Weather News: बिहार में कोहरे ने बढ़ाई चिंता, विजिबिलिटी में आई कमी; जानें अपने इलाके में मौसम का मिजाज
Monday, Nov 24, 2025-01:32 PM (IST)
Weather News: बिहार के कई जिलों में भी तापमान में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान फारबिसगंज में दर्ज किया गया, जबकि किशनगंज 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। गया जी और पूर्णिया में सुबह घना कोहरा छाया रहा। गया जी में कोहरे की वजह से न्यूनतम द्दश्यता 600 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे आज सुबह यातायात पर भी हल्का असर पड़ा।
आगामी 2 दिनों में तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता, बिहार में कड़ाके की ठंड में बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
सर्द हवाओं का असर बढ़ेगा, बिहार में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के आसार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दो दिनों में सुबह और रात की ठंड में बढ़ोतरी होगा। सर्द हवाओं के कारण लोगों को सुबह- शाम अधिक ठिठुरन महसूस हो सकती है। हल्के बदलावों वाला मौसम फिलहाल कुछ दिन और यूं ही बने रहने के आसार हैं।

