बेगूसराय में हुए गोलीकांड पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- भाजपा शासित राज्यों में भी होते है अपराध

9/15/2022 11:42:43 AM

मुजफ्फरपुरः बिहार के बेगूसराय जिले में हुई गोलीकांड पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत यह घटना हुई है। अब पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर खुलकर निकाली भड़ास
दरअसल, मुजफ्फरपुर में जदयू सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है। विपक्ष द्वारा बेगूसराय के गोलीकांड में नीतीश के इस्तीफा की मांग पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी अपराध होते रहते है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने की वजह से यह लोग फ्रस्ट्रेशन में हैं। अभी यह बिहार से बाहर हुए है नीतीश कुमार के द्वारा देश मे कदम बढ़ाए जा रहे हैं, जल्द ही देश की जनता इन्हें गद्दी से हटाएगी।

2 लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर की थी गोलीबारी
बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 लोगों ने मंगलवार शाम को सड़क से गुजरने के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 अन्य जख्मी हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static