स्वतंत्रता दिवस पर पूर्णिया में अनोखी परंपरा, रात 12 बजकर 1 मिनट पर फहराया जाता है तिरंगा

Saturday, Aug 15, 2020-11:25 AM (IST)

 

पूर्णियाः भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया हालांकि प्रधानमंत्री के लालकिला पर तिरंगा फहराने से पहले ही मध्य रात्रि में पूर्णिया में तिरंगा फहराने की परंपरा रही है।

पूर्णिया में आजादी के बाद से ही रात 12 बजे ही तिरंगा फहराने की परंपरा का पालन किया जाता है। 1947 से ही इस गौरवशाली परंपरा का निर्वाह कर रहा है। इस बार भी पूर्णिया के भट्ठा बाजार झंडा चौक पर रात के 12 बजकर 01 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दरअसल 1947 में जब घड़ी की सुई 12 बज कर 01 मिनट पर पहुंची थी। ठीक उसी समय भारत की आजादी की घोषणा रेडियो पर की गई थी।

यही वजह है कि झंडा चौक पर हर साल 14 अगस्त की रात 12 बजकर 1 मिनट पर झंडा फहराया जाता है। पूर्णिया शहर की ये परंपरा बेहद अनोखी है। इस परंपरा से पता चलता है कि हमारे महान देश की जनता अपने विरासत को कैसे संभालती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static