बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने CM नीतीश से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Wednesday, Dec 24, 2025-06:24 PM (IST)

Udit Narayan Met CM Nitish: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण (Udit Narayan) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से 1 अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। 

PunjabKesari

बता दें कि उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध हिंदी पार्श्वगायक हैं। उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले के बसई में 1 दिसंबर 1955 को हुआ था। वे भारत में एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। उदित नारायण ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके कई गाने इतने पॉपुलर हुए कि आज भी लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static