सीएम नीतीश ने 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र, ANM भर्ती से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती
Wednesday, Apr 08, 2026-12:54 PM (IST)
Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। नीतीश कुमार ने आज शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि उनका विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं ए.एन.एम उपस्थित थीं।

