जमुईः तालाब में डूबकर 2 चचेरी बहनों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Saturday, Feb 27, 2021-05:02 PM (IST)

जमुईः बिहार में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों के मातम का माहौल फैल गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि करही गांव की तालाब में डूबकर किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान करही टिलहा गांव निवासी छेदी सिंह की विवाहिता पुत्री सरिता देवी (23) एवं देवेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरी बहन थी।

बताया जाता है कि दोनों बहनें गुरुवार की दोपहर तालाब में स्नान करने गई थी। नहाने के क्रम में सपना गहरे पानी में चली गई। वहीं सपना को बचाने के लिए सरिता भी पानी में कूद गई और डूबकर दोनों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने तालाब से दोनों का शव बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static