सड़क किनारे सो रहे 2 पशुपालकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Thursday, Sep 24, 2020-01:46 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे सोए हुए दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय के रिफाइनरी पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि खगड़िया जिले के रहने वाले दो पशुपालक बाढ़ के कारण अपने मवेशियों को लेकर बेगूसराय आए हुए थे। रात्रि हो जाने के कारण दोनों भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम के निकट सड़क किनारे सोए हुए थे तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के नकटुटोल रहीमपुर निवासी मल्लिक यादव के 16 वर्षीय पुत्र अविनाश यादव तथा अर्जुन यादव के पुत्र खोखो यादव के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर दोनों शव को रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को जाम कर दिया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static