महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने किया बापू टावर का अवलोकन,कहा – बिहार ने बापू की स्मृति को संजोया है

Friday, Jun 06, 2025-08:29 PM (IST)

पटना: शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों, लघु फिल्म और अन्य प्रदर्शनियों के माध्यम से बापू के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को गहराई से समझा। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित योजनाओं का भी अवलोकन किया। 

PunjabKesari

तुषार गांधी ने संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी और रैम्प का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रों, म्यूरल्स, कटआउट्स, प्रोजेक्टर स्क्रीन और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से गांधी जी के विचारों और जीवन यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। 

बापू टावर संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार ने तुषार गांधी को पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर संग्रहालय के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी नीलिमा साहू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static