Tulsi Vivah Rangoli Design 2025 : तुलसी विवाह पर इन शुभ रंगोली डिज़ाइन से सजाएं अपना घर, आएगी सुख-समृद्धि
Friday, Oct 31, 2025-05:08 PM (IST)
Tulsi Vivah Rangoli Design 2025 : तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2025) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु (शालिग्राम) का विवाह संपन्न होता है। माना जाता है कि इस दिन घर की देहरी, आंगन या तुलसी चौरे को रंगोली से (Tulsi Vivah 2025 Rangoli Design) सजाने से घर में शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
क्यों बनाते हैं तुलसी विवाह पर रंगोली?
हिंदू मान्यता के अनुसार, रंगोली के रंगों में सकारात्मक तरंगें और मंगल ऊर्जा होती है। हल्दी, कुमकुम, चावल और फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली देवी-देवताओं को प्रिय होती है और यह वैवाहिक सौभाग्य तथा घर की सुख-शांति का प्रतीक मानी जाती है।
तुलसी विवाह 2025 पर बनाएं ये 5 रंगोली डिज़ाइन (Tulsi Vivah Rangoli Design)
तुलसी पत्ता और शंख वाली रंगोली ।। Tulsi Vivah Special Rangoli
तुलसी पत्ते और शंख को मिलाकर सुंदर पैटर्न बनाएं। हरे और नीले रंग से डिजाइन तैयार करें और मोरपंख बॉर्डर बनाएं।

तुलसी चौरा रंगोली ।। Tulsi Vivah Rangoli
तुलसी चौरे के चारों ओर गोलाकार या चौकोर डिज़ाइन बनाएं। पीले और लाल रंग से मांडना तैयार करें और चारों कोनों पर दीपक रखें। बीच में ‘ॐ नमो नारायणाय’ लिखना शुभ माना जाता है।

फूलों वाली रंगोली ।। Flower Ring Rangoli
सबसे पहले गेंदे, गुलाब और कमल की पंखुड़ियों से गोलाकार रंगोली बनाएं। बीच में तुलसी चौरा रखें और चारों दिशाओं में दीये जलाएं।

विष्णु-तुलसी विवाह थीम रंगोली ।। Tulsi Vivah Traditional Rangoli
अगर सबसे यूनिक रंगोली बनाना चाहते हैं तो विष्णु-तुलसी विवाह थीम रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए भगवान विष्णु के प्रतीक चिन्ह जैसे शंख, चक्र, गदा और तुलसी पत्ते बनाएं। बीच में विवाह मंडप का आभास दें और चारों ओर बेलों व दीपों से सजाएं।

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah Rangoli Easy Designs : तुलसी विवाह पर ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन ...बढ़ जाएगी घर की शोभा

