छपरा में दर्दनाक हादसा: 30 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sunday, Aug 16, 2026-02:14 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नैनी, बाजितपुर गांव निवासी रामनाथ राय का पुत्र दीपक कुमार राय (30) अपने घर के समीप सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static