बाघ ने बनाया एक और शिकार, शौच के लिए गए युवक पर हमला; मौत के बाद लोगों में आक्रोश

10/7/2022 10:36:54 AM

बगहाः बिहार में भारत नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण जिले में बाघ के हमले से एक और युवक की जान चली गई। बीते 5 अक्टूबर को भी बाघ के हमले से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोग वन विभाग के कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ करने लगे।

शौच करने गया हुआ था युवक
जानकारी के मुताबिक, मामला पश्चिम चंपारण जिले के गोवर्धना थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है। मृतक युवक की पहचान रामचंद्र महतो के बेटे 35 वर्षीय संजय महतो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह संजय महतो शौच करने के लिए गया हुआ था। इसी बीच बाघ ने संजय महतो को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद संजय की मौके पर ही मौत हो गई। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार कोशिश कर रही है, पर वन विभाग को अभी तक कोई भी सफलता नहीं मिल पाई है।

आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के कर्मचारी पर किया हमला
वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोग वन विभाग के प्रति आक्रोश में आ गए। लोगों ने वन विभाग के कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों को गुस्से में देखकर वन विभाग के कर्मचारी वहां से भागने लगे। इस पूरी वारदात का जो वीडियो बना रहा था तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम अलग-अलग गांव में छिपी हुई है। वहां से निकलने कोई भी रास्ता नहीं है। बारिश के चलते नदियां उफान पर है।इसलिए पहाड़ी इलाकों में नदियों को पार नहीं किया जा सकता।

पहले भी बाघ ने बच्ची को बनाया था शिकार
बता दें कि 5 अक्टूबर को भी सिंगाही गांव के मुशहर टोली में रमाकांत मुसहर के घर में बुधवार की देर रात 12 बजे एक बाघ ने घुसकर घर के अंदर सो रही उसकी 12 वर्षीय पुत्री बगड़ी कुमारी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाघ उसे जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। तभी बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घर वालों ने जागकर अन्य ग्रामीणों को एकत्रित किया। जब भीड़ बाघ के पीछे दौड़ने लगी तो वो शव को गन्ने के खेत में छोड़कर भाग निकला। इससे पहले बीते 9 महीने में बाघ ने 8 लोगों को अपना शिकार मौत के घाट उतार दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static