एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजामः ममेरी बहन से शादी का दबाव बना रहा था युवक, मना किया तो...
1/18/2023 2:44:38 PM

छपरा: बिहार के सारण जिले से एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। दरअसल, गौरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक ममेरी बहन से करता था प्यार
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सलीमापुर गांव निवासी संजय साह की 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी उर्फ बड़की से उसका फुफेरा भाई अर्जुन कुमार एक तरफा प्यार करता था। इसी बीच युवक प्रियंका कुमारी के घर पर पहुंच कर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर अर्जुन कुमार ने प्रियंका कुमारी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। प्रियंका को बचाने पहुंची उसकी मां और छोटी बहन पर भी अर्जुन कुमार ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोग चीख पुकार सुनकर वहां पर आए, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था। इसके बाद उपचार के लिए ले जाने के क्रम में प्रियंका की मौत हो गई है। वहीं उसकी मां और बहन का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर में किशोरी और उसकी माता के अलावा उसकी 2 छोटी बहन ही मौजूद थी। इसके अलावा किशोरी के पिता संजय साह दूसरे प्रदेश में रहते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Lucknow News: आज से शुरू होगा सपा का दूसरा प्रशिक्षण शिविर, अखिलेश समेत शिवपाल यादव संभालेंगे मोर्चा

अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव