मानवता शर्मसार! सामान बेच रही लड़की को घर बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म और फिर दे दी अपनी जान

Thursday, Jul 20, 2023-04:45 PM (IST)

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में फेरी वाली लड़की को सामान खरीदने के बहाने एक युवक ने घर पर बुलाया। इसके बाद पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसने बदनामी के डर से खुदकुशी कर ली।

युवक ने घर में बुलाकर फेरीवाली लड़की के साथ किया रेप
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवक का नाम सबु सिंह (45 वर्ष) है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम गांव में कुछ लड़कियां सामान बेच रही थी। इसी दौरान सबु सिंह ने एक लड़की को सामान खरीदने के बहाने घर में बुलाया और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच किसी तरह लड़की घर से बाहर निकली और चिल्लाना शुरू किया। जब लड़की ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों का भीड़ जुटने लगी। वहीं, बदनामी और पुलिस की गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए उसने आत्महत्या कर ली। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को गुरुवार को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी गोरख राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फेरी लगाने वाली लड़की को घर में सामान खरीदने के बहाने बुलाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और फिर शायद लोक लाज के वजह से उसने आत्महत्या कर ली। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़की का भी मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static