युवक को कई लड़कियों के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी, एक ने अंडकोष में घोंपा चाकू तो दूसरी ने काटा प्राइवेट पार्ट

9/27/2021 12:05:48 PM

 

 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक को कई लड़कियों के साथ संबंध बनाना भारी पड़ गया। एक प्रेमिका ने प्रेमी के अंडकोष में चाकू घोंप दिया जबकि दूसरी गर्लफ्रेंड ने ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। वहीं खून से लथपथ प्रेमी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना जिले के मोकामा का है, जहां पर हाथीदह थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय युवक के एक साथ कई लड़कियों के साथ संबंध थे। इसी बीच एक प्रेमिका ने 5 दिन पहले चाकू से युवक के अंडकोष पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद युवक इलाज ही करवा रहा था कि शनिवार शाम किसी और लड़की ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया।

बता दें कि जख्मी युवक और उसके भाई एयरफोर्स में थे लेकिन युवक एक शादीशुदा महिला से प्रेम कर रहा था। वह महिला उसके रिश्ते में भांजी लगती थी। परिजनों के समझाने के बावजूद भी वह भांजी को घर में रखे हुए था। इसके अतिरिक्त उसका कई लड़कियों से मिलना-जुलना जारी रहा और इसके लिए उसने नौकरी भी छोड़ दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static