पटना की दोनों विधान परिषद सीटें जीतेगी जन सुराज पार्टी- प्रशांत किशोर का दावा

Wednesday, Oct 07, 2026-05:44 PM (IST)

पटना: जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक और पटना शिक्षक, दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेएसपी प्रत्याशी अनुज सिंह और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार दिव्या ज्योति के समर्थन में प्रचार करते हुए किशोर ने कहा कि जन सुराज की जीत से बिहार के निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि मतदाता उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें जवाबदेह ठहरा सकते हैं।

किशोर ने दावा किया, ''जेएसपी पटना की दोनों सीटें जीतेगी।'' उन्होंने मतदाताओं से राज्य में बदलाव की ''हवा'' को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि परिषद चुनाव में राज्य के ''सबसे शिक्षित मतदाता'' मतदान करते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि वे 10,000 रुपये के लिए अपने वोट नहीं बेचेंगे। उन्होंने बदलाव के लिए मतदान करने, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हटाने, शिक्षकों को बेहतर वेतन और सम्मान देने तथा स्नातकों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की।

बांकीपुर के विधायक किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव की शुरुआत बांकीपुर से हुई है और उसे मजबूत करना मतदाताओं की जिम्मेदारी है। जेएसपी सभी आठ विधान परिषद सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static