मुजफ्फरपुर में बड़ी चूकः अशोक चक्र की जगह फहराया गया चांद तारे वाला तिरंगा, वीडियो हुआ वायरल
Thursday, Aug 11, 2022-04:22 PM (IST)
मुजफ्फरपुरः जहां एक तरफ पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 'अमृत महोत्सव' की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसके तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को तेज किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पूर्व मुखिया द्वारा फहराए गए तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद तारा दिखाई दिया। पुलिस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व मुखिया पर झंडे के अपमान को लेकर केस दर्ज किया है।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें औराई के पाकर चौक पर पूर्व मुखिया द्वारा फहराए गए तिरंगे झंडे में अशोक चक्र की जगह चांद तारे दिखाई दे रहे हैं। वह देश के तिरंगे झंडे का खुले तौर पर अपमान है। वहीं राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को पूर्व मुखिया पर राष्ट्रीय गौरव निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
बता दें कि लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे तिरंगे का अपमान करार दिया। एसडीओ ने अपील करते हुए कहा कि शहर का सांप्रदायिक माहौल ठीक रहे, इसलिए इस शख्स का नाम उजागर न किया जाए।

