VIDEO: परिवहन कार्यालय में शराब मिलने पर भड़के MLA आनंद मिश्रा, बोले- ‘बड़े अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई’
Monday, May 18, 2026-03:46 PM (IST)
Bihar News: बक्सर परिवहन कार्यालय में शराब बरामदगी मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विधायक आनंद मिश्रा ने इस पूरे मामले मे बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक कार्यालय को सील करना समस्या का समाधान नहीं है बल्कि दोषियों को वहां से हटाया जाना चाहिए ताकि आम जनता का काम प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि ऐसे लोगों की वजह से खराब हो रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। विधायक ने कहा कि केवल होमगार्ड जवान को बलि का बकरा बनाना गलत होगा....

