कोर्ट में पेशी पर आया कैदी हथकड़ी खोल भागा, मचा हड़कंप......पुलिस ने दबोचा
Friday, Aug 22, 2025-11:34 AM (IST)

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार शाम एक कैदी हथकड़ी खोलकर भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर ही उसे दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कैदी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पुलिस और डीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई करके कैदी को पकड़ा था। इस दौरान कैदी अभिषेक कुमार ने पुलिस पर गोलाबारी भी की थी। साथ ही उसके पास से पुलिस ने कई हथियार और कारतूस भी बरामद किए थे। वहीं गुरूवार शाम पुलिस द्वारा उसे समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया, जहां उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।