रजिस्ट्रेशन शुल्क कम होने से बिहार में गाड़ियों की संख्या बढ़ेगी और अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी: मंत्री शीला मंडल

Friday, Aug 23, 2024-12:56 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने पर परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि आम लोगों को रजिस्ट्रेशन फीस अधिक रहने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। यहां के लोग बाहर जाकर दूसरे राज्यों से वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे, इसलिए यहां रजिस्ट्रेशन शुल्क कम किया गया है।

'नीतीश कुमार अति पिछड़ों एवं गरीबों का रखते हैं ध्यान'
मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जो मोटर कैब का रजिस्ट्रेशन 23650 रुपए लगता था अब 4150 ही लगेगा। मिनी बस का 23650 लगता था, अब 7150 लगेगा। ऑटो रिक्शा का 5650 की जगह 1150 लगेगा। हम लोग एवं हमारे नेता नीतीश कुमार अति पिछड़ों एवं गरीबों का ध्यान रखते हैं। परिवहन विभाग आम जनता के बारे में सोचता है। रजिस्ट्रेशन शुल्क कम होने से बिहार में गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी और लोग आत्मनिर्भर भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क कम होने से किसानों और व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें अधिक से अधिक राजस्व की भी प्राप्ति होगी। निकट भविष्य में इसका लाभ सभी लोगों को देखने को मिलेगा।

"विपक्ष का काम बोलना..."
बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव के द्वारा उठाए गए सवाल पर शीला मंडल ने कहा कि विपक्ष का काम बोलना है। उनको चिंतन करना होगा कि पहले के बिहार और अब के बिहार में क्या अंतर है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में इतने दिनों से मुख्यमंत्री हैं फिर भी बिहार सुरक्षित नहीं है। इसपर मंत्री ने कहा कि वे बिहार में इतने दिनों से घूम रहे हैं और सुरक्षित घूम रहे हैं तो बिहार कैसे सुरक्षित नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static