Bihar Politics: नीतीश कुमार के जल्द दिल्ली से लौटने पर बोले सम्राट चौधरी- INDIA गठबंधन के नेताओं ने नहीं दिया भाव

Thursday, Aug 17, 2023-04:34 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे से बिहार लौट आए हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिल्ली में नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात नहीं होने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने उनको कोई भाव नहीं दिया क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत क्या रह गई है, यह लोग जानते हैं। इसलिए वे बीच दौरे से लौट आए।

'मुख्यमंत्री जो बोलते हैं, वह करते नहीं'
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन के किसी नेता ने समय नहीं दिया होगा, इसलिए वे बीच दौरे से लौट आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन के बाद मुख्यमंत्री ने जो-जो वादे किए, उन्हें शायद वह खुद भी याद नहीं होंगे। क्योंकि उनका भाषण किसी और ने लिखा होगा। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जो बोलते हैं, वह करते नहीं हैं। साथ ही शिक्षकों को बोरा बेचने के मामले को लेकर भी सम्राट चौधरी ने सवाल उठाया और कहा कि जिस शिक्षक को बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। नीतीश सरकार उसे बोरा बेचने के लिए लगा रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि नीतीश कुमार बुधवार (16 अगस्त) को दिल्ली दौरे पर गए थे और उनका पटना वापसी का कार्यक्रम 18 अगस्त को था। लेकिन वह शुक्रवार(17 अगस्त) को ही पटना वापिस लौट आए हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static