फर्जी मुद्रा प्रकरण का सरगना सुधीर कुशवाहा बिहार से गिरफ्तार, NIA ने रखा था 2 लाख का इनाम
Friday, Jul 08, 2022-01:07 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः उत्तरी बिहार में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) प्रकरण के कथित सरगना को मुजफ्फरपुर जिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एफआईसीएन से संबंधित कई मामलों के संबंध में आरोपी सुधीर कुशवाहा को वांछित घोषित कर रखा था। उस पर दो लाख रुपए का इनाम भी था।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया, ‘‘पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर जाल बिछाया और कुशवाहा को गुरुवार को मोतीपुर इलाके से दबोच लिया। वह पूर्वी चम्पारण जिले का रहने वाला है।'' एनआईए ने 2015 में उसे भगोड़ा घोषित किया था। कांत ने बताया कि कुशवाहा की गिरफ्तारी के बारे में एनआईए को सूचित कर दिया गया है।