विदाई के लिए बैठी थी दुल्हन...लेकिन शादी के 1 घंटे बाद छोड़कर भागा दूल्हा

Thursday, Mar 30, 2023-01:10 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन हैं। एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद दंपति सात जन्मों तक साथ निभाते हैं, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के 1 घंटे बाद ही दूल्हा अपनी दुल्हन को छोड़कर भाग गया। वहीं दुल्हन विदाई के लिए तैयार बैठी थी, लेकिन दूल्हा गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

PunjabKesari

6 महीने पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवक गोलू समस्तीपुर जिले का निवासी है। 19 साल की दुल्हन ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी मां बीमार थी तो उन्हें समस्तीपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोलू के साथ हुई। गोलू अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता था। इसके बाद दोनों फोन पर घंटों बातें करने लगे और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। वहीं बीते सोमवार को लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इस दौरान लड़की के घर वालों ने बंद कमरे में दोनों को एक साथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही  वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।

PunjabKesari

3 घंटे में की गई थी शादी की तैयारियां
बता दें कि दोनों को पूछने पर उन्होंने बताया कि वह एक दूसरे से प्यार करते है। इस पर परिवार और स्थानीय लोगों ने दोनों को शादी करने के लिए कहा। लड़के को बोला गया कि अगर वह शादी नहीं करेगा तो थाने में मामला दर्ज करवा देंगे। फिर इस पर युवक शादी करने के लिए मान गया। 3 घंटे में शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई और दोनों की शादी करवा दी गई। शादी के बाद लड़की पक्ष वाले विदाई की तैयारी में जुटे हुए थे और  दूल्हा गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static