Purnia में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेगा महागठबंधन, 25 फरवरी को होगा महाजुटान
Thursday, Feb 09, 2023-01:52 PM (IST)

पटनाः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों मे जुट गई है। इसी बीच बिहार में महागठबंधन भी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद करने जा रहा है। महागठबंधन ने घोषणा की है कि 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली होगी।
25 फरवरी को होगी आमसभा रैली
दरअसल, बुधवार को राजद प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे। महागठबंधन के नेताओं ने बताया कि बिहार महागठबंधन पूर्णिया में आमसभा 25 फरवरी को रंगभूमि मैदान में होगी। इस रैली में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और महागठबंधन के तमाम नेता भी शामिल होंगे, जो कि रैली को संबोधित करेंगे। रैली में केंद्र के खिलाफ महागठबंधन का महाजुटान होगा।
25 फरवरी 2023 को #पूर्णिया_के_रंगभूमि_मैदान_में_विशाल_आमसभा के आयोजन के संदर्भ में #महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया pic.twitter.com/vnBPqFF7MJ
— Umesh Singh Kushwaha (@UmeshSinghJDU) February 8, 2023
तैयारियों में जुटा महागठबंधन
बता दें कि सीमांचल के पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की इस महा रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में महागठबंधन में शामिल दल जुटे हुए हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को महागठबंधन की बड़ी रैली को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने होनेवाली रैली को लेकर ट्विटर कर जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि '25 फरवरी 2023 को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में विशाल आमसभा के आयोजन के संदर्भ में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया।