मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

11/22/2020 12:16:25 PM

पटनाः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। उनके इस खास दिन पर राष्टीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, "समाजवादी पुरोधा अभिभावक तुल्य मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहें और जन जन के जीवन पर अपनी समावेशी राजनीति, अनुभव और मार्गदर्शन से सकारात्मक प्रभाव डालते रहें।"

बता दें कि मुलायम सिंह यादव इस समय उत्‍तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि खराब सेहत की वजह से वह पिछले काफी समय से राजनीति में ज्‍यादा सक्रिय नहीं हैं। यही नहीं, नेताजी 3 बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। जबकि 2012 में बहुमत मिलने के बाद मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को यूपी का मुख्‍यमंत्री बनाया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static