सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी ने तंज के साथ दी बधाई, जानें नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा?

Wednesday, Apr 15, 2026-02:09 PM (IST)

Tejashwi Yadav : सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। बिहार के सियासी इतिहास में ये पहली बार हुआ कि भारतीय जनता पार्टी का सीएम बना है।  सम्राट चौधरी के CM बनने पर तेजस्वी ने व्यंग्यात्मक अंदाज में बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई और 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। 

तेजस्वी ने आगे कहा कि आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री इस कड़वे,अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।

जानकारी के लिए बता दें कि सम्राट चौधरी ने आज 11 बजे सीएम पद की शपथ ली है। RSS या BJP से सीधा जुड़ाव न होने के बावजूद सम्राट चौधरी ने बिहार BJP में अपनी मजबूत जड़ें जमाईं और कई दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया।


 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static