जलजमाव को लेकर तेजस्वी का तंज- नीतीश सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि....
6/29/2020 3:58:17 PM
पटनाः बिहार में इन दिनों हो रही भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि 15 वर्षीय भाजपा-जदयू सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि विकास अब मंत्रियों के बंगले से निकास ही नहीं कर रहा। इनके मंत्री कह रहे है कि हे! 15 वर्षीय जल जमाव रूपी विकास, जाकर गरीबों के यहां उपवास करो, कृपया हमारा उपहास ना उड़ाओ अन्यथा विज्ञापनी सह सुशासनी सरकार का विनाश हो जाएगा।
15 वर्षीय भाजपा-जदयू सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि विकास अब मंत्रियों के बंगले से निकास ही नहीं कर रहा।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 29, 2020
इनके मंत्री कह रहे है कि हे! 15 वर्षीय जल जमाव रूपी विकास, जाकर ग़रीबों के यहाँ उपवास करो, कृपया हमारा उपहास ना उड़ाओ अन्यथा विज्ञापनी सह सुशासनी सरकार का विनाश हो जाएगा। pic.twitter.com/GWrF1TiyHB
बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं, मंत्रियों के बंगले में भी बारिश का पानी घूस गया है।