कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर तेजस्वी-मांझी ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

Wednesday, Sep 08, 2021-10:42 AM (IST)

 

पटनाः बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव और हम अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने दुख व्यक्त किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वो एक कुशल राजनेता थे। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

वहीं जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरे पुराने साथी ने मेरा साथ छोड़ दिया। सदानंद बाबू हमें छोड़कर चले गएं। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static