स्कूल से घर लौट रहा किशोर हुआ भीषण हादसे का शिकार...इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
Friday, Sep 12, 2025-10:21 AM (IST)

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल एक किशोर की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि डुमरी गांव निवासी टुनटुन सिंह का पुत्र राजेन्द्र कुमार (15) अपने विद्यालय से पढ़ कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल छपरा के चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।