इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में इस हाल में मिला शव, मचा बवाल

Friday, May 22, 2026-11:28 AM (IST)

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित फुरसतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में बी-टेक(स्नातक-प्राद्योगिकी) की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है। छात्रा की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में तीसरे साल (5वें सेमेस्टर) में पढ़ रही थी। 

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय रिमी अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्राओं और हॉस्टल कर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई। दरवाजा खोले जाने पर अंदर रिमी का शव फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की खबर मिलते ही रिमी के पिता प्रदीप कुमार मुजफ्फरपुर से मोतिहारी पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। परिजनों के आरोप के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static