लालू यादव बताएं कि उनकी सरकार में खेती, शिक्षा और मजदूरों की क्या हालत थीः सुशील मोदी

9/7/2020 12:06:18 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के राज्य सरकार पर जारी हमले के जवाब में कहा कि लालू बताएं कि उनकी सरकार में खेती, शिक्षा और मजदूरों की क्या स्थिति थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद अध्यक्ष से सवाल किया, ‘‘सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बताएं उनके समय खेती की क्या हालत थी। क्या कोई कृषि रोडमैप बना था। किसानों को बिजली मिलती थी। उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था। उन्होंने कहा कि लालू यादव बताएं कि क्या आज की तरह किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपए डाले जाते थे। क्या उनकी सरकार में बाढ़ पीड़ितों के खाते में कभी सहायता राशि डाली गई। वह बताएं कि मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किसने किया था।

भाजपा नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि लालू और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है इसलिए वह कुछ भी बोलते रहते हैं। वह शिक्षा को बदहाल बताते हैं तो बताएं कि उनके 15 साल के कार्यकाल में बिहार में चरवाहा विद्यालय खुलने के सिवा क्या हुआ। मोदी ने कहा कि लालू और उनकी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में मैट्रिक-इंटर के परिणाम कैसे आते थे। टॉपर घोटाले का मुख्य अभियुक्त क्या राजद अध्यक्ष का करीबी नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static