सुशील मोदी का CM नीतीश पर तंज, कहा- इनके समय था रेलवे का ''पैसेंजर ट्रेन काल'', अब विकास की गति तेज
2/6/2023 12:12:12 PM

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे तब वह रेलवे का ‘पैसेंजर ट्रेन काल' था लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौर ‘बुलेट ट्रेन युग' है जिसमें विकास की गति बहुत तेज है।
"2026 में चलेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन"
सुशील मोदी ने रविवार को यहां बयान जारी कर कहा कि रेल मंत्री के रूप में नीतीश कुमार का कार्यकाल रेलवे का पैसेंजर ट्रेन काल था, उस समय रेलवे के विकास की गति धीमी थी जबकि नरेंद्र मोदी ने रेलवे के बुलेट ट्रेन युग की पटरियां बिछा दी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि उनके समय रेल बजट कितना था और वे कौन-कौन सी योजना पूरी करा पाए। भाजपा सांसद ने कहा कि अगस्त 2026 में भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलेगी। इसके लिए बजट में 19,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ दिए गए हैं। यह राशि 2013-14 के अलग रेल बजट की राशि से नौ गुना अधिक है।
"अब हर महीने शुरू की जाएंगी दो वंदे भारत ट्रेन"
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग रेल बजट की प्रथा समाप्त करने से रेलवे के संसाधनों में भारी वृद्धि हुई, जबकि नीतीश कुमार केवल विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट में 8000 करोड़ रुपए केवल बिहार में रेलवे विकास के लिए रखे गए हैं। देश के 1275 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने और यात्री सुविधाओं के विकास पर 13,350 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मोदी ने कहा कि अब हर महीने दो वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। अगले वर्ष 2024 में रेलवे हर सप्ताह 2-3 रूट पर वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे जिस बुलेट गति से विकास कर रहा है, वह किसी भी पूर्व रेल मंत्री को अवसादग्रस्त कर सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अप्सरा को प्रेम जाल में फंसा पुजारी ने पहले प्रेमिका को किया प्रेगनेंट, फिर प्लानिंग से हत्या कर....

Recommended News

Astro Tips for cutting nails: इस दिन नाखून कांटना होता है बहुत शुभ, बना रहता है Good luck

Upay To Get Maa Lakshmi Blessing: अपनी दिनचर्या में करें थोड़ा बदलाव, महालक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पूरी की, यूरोप में उनकी ये पहली यात्रा थी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जानः ससुरालवाले कर थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव