सुशांत के पिता का बड़ा आरोप- मुंबई पुलिस को दी थी जानकारी, बेटे की जान को है खतरा

8/3/2020 6:47:31 PM

 

पटनाः सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी कि सुशांत की जान को खतरा है।

सुशांत के पिता ने एक स्व-निर्मित वीडियो में कहा कि 25 फरवरी को, मैंने बांद्रा पुलिस को सूचित किया कि वह खतरे में है। इसके बाद 14 जून को उसकी मृत्यु हो गई और मैंने उन्हें अपनी 25 फरवरी की शिकायत में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। वहीं केके सिंह ने कहा सुशांत की मृत्यु के 40 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मैंने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई।

बता दें कि सुशांत के पिता ने अपने बेटे की मौत के बाद एक प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद बिहार पुलिस इस मामले की जांच में शामिल हुई। सुशांत के पिता ने अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static