दुखद: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tuesday, Aug 15, 2023-05:50 PM (IST)

दिल्ली/पटनाः सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक का आज निधन हो गया। वे 80 साल के थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में संस्था परिसर में ध्वजा रोहन के बाद बिंदेश्वर पाठक की तबियत बिगड़ी और एम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित बिन्देश्वर पाठक के निधन से हर कोई शोक संतप्त है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित सुलभ इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन फानन में उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। बता दें कि डॉ. बिंदेश्वर पाठक का जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बाघेल गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बिंदेश्वर पाठक की पहचान एक बड़े समाज सुधारक के तौर पर है। साल 1970 में उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी।

PunjabKesari


स्वच्छता के क्षेत्र में उनके काम की वजह से उनकी खास पहचान थी। इसके लिए बिंदेश्वर पाठक को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। बिंदेश्वर पाठक ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी पहल से सभी शहरों में सुलभ शौचालयों का निर्माण संभव हो सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static