Sushil Modi ने कहा- 'लालू-बालू' के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफियाओं के हमले

Thursday, Apr 20, 2023-09:05 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में ‘लालू और बालू' का रिश्ता अटूट है, इसलिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सत्ता में आते ही बालू माफियाओं का दुस्साहस बढ़ जाता है और इसी का परिणाम है कि एक महिला अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ है।

सुशील मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन विभाग राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पार्टी को सौंप कर बिल्ली को दूध की रखवाली देने-जैसा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बालू माफिया सुभाष यादव को राजद ने चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। दूसरे बालू माफिया राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव बलात्कार के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि इन्हीं सुभाष यादव और अरुण यादव ने राबड़ी देवी के आठ फ्लैट एक ही दिन में 5 करोड़ 28 लाख में खरीदे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बालू माफिया राजद की पॉलिटिकल फंडिंग करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static