राजनीतिक स्थिरता लाने और विकसित राज्य बनाने का संकल्प ले बिहार: सुशील मोदी
3/23/2023 8:41:46 AM

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही अपील करते हुए कहा कि लोग राजनीतिक स्थिरता लाने और दस साल में विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।
सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि आजादी के बाद 14 साल तक राजनीतिक स्थिरता रही और प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ बाबू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य का प्रारम्भिक विकास हुआ। उन्होंने कहा कि 1961 में बाबू की मृत्यु के बाद अस्थिरता, भ्रष्टाचार और कुशासन के चलते बिहार लगातार पिछड़ता गया। भाजपा सांसद ने कहा कि 1961 से 1990 तक 29 साल में यहां 23 मुख्यमंत्री आए-गए और राष्ट्रपति शासन भी लगता रहा। इससे राज्य में विकास बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि 1990 में ऐसी सरकार आई, जिसने 20 साल राज करने के इरादे से अपराध और भ्रष्टाचार का खुलकर राजनीतिकरण किया लेकिन विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। उस दौर में बिहारी कहलाना शर्म की बात हो गई थी।
मोदी ने कहा कि भले ही एक सरकार 20 साल राज नहीं कर सकी लेकिन 15 साल में ही उसने राज्य को 50 साल पीछे धकेल दिया। इसके बाद 2005 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार आई, तब विकास पटरी पर लौटा था। उस दौर में अपराध पर कठोर नियंत्रण, वित्तीय अनुशासन, भ्रष्टाचार पर अंंकुश, ढांचागत विकास में भारी निवेश और उच्च शिक्षा के नए संस्थान खुलने से बिहारी अस्मिता का पुनर्जागरण हुआ। बिहार दिवस मनाने की शुरुआत भी उसी दौर में हुई थी।
भाजपा सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास और गुड गवर्नेंस दिया, जिससे बिहार सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बना। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ लोगों की पीएम-सीएम बनने की महत्वाकांक्षाएं इतनी भारी पड़ीं कि बिहार फिर अस्थिरता के भंवर मेंं फंस गया है, इसलिए बिहार दिवस पर हमें राजनीतिक स्थिरता और विकास का दौर लौटाने का संकल्प लेना चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तकनीकी खराबी आने के बाद Air India की फ्लाइट को रूस में उतारा: अमेरिका रख रहा करीबी नजर

Krishnapingala Sankashti Chaturthi: धन और समृद्धि में वृद्धि के लिए आज इस तरह करें बप्पा की पूजा

US सांसद ड्रियू ने कहा- मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से चल रहे भारत-अमेरिका संबंध

Budhwar Ke Upay: जीवन की सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बुधवार के दिन करें ये 8 आसान उपाय