यदि गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला होता तो लॉकडाउन कभी सफल न होताः सुशील मोदी

Monday, Apr 05, 2021-11:42 AM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि घर-घर बिजली, शौचालय और गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला होता तो लॉकडाउन कभी सफल नहीं होता।

सुशील मोदी ने रविवार को बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाणिज्य प्रकोष्ठ के दो अलग-अलग कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगर घर-घर बिजली नहीं पहुंचाई होती, 10 करोड़ शौचालय नहीं बनवाए होते और गरीब महिलाओं को 14 करोड़ 73 लाख मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं दिया होता तो लोग शौच, ईंधन की तलाश के साथ ही ऊबकर घरों से बाहर सड़क पर निकल आते और लॉकडाउन कभी सफल नहीं होता।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिका जैसे देश को लॉकडाउन के दौरान सात करोड़ लोगों तक सहायता राशि का चेक पहुंचाने में छह महीने का समय लगा। लोगों के खाते वहां भी थे लेकिन सरकार के पास उनका डेटा नहीं था, इसलिए डीबीटी के जरिए राशि नहीं पहुंचाई जा सकी। चेक प्रिंट कर लिफाफे में भरने और डाक से भेजने में काफी समय लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static