सुशील मोदी बोले- बिहार के करोड़ों लोगों को छठ तक मुफ्त अनाज मिलने का रास्ता साफ

7/10/2020 4:48:03 PM

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद बिहार के 8.71 करोड़ गरीबों को अगले पांच महीने यानी छठ तक मुफ्त पांच किलोग्राम अनाज मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसके साथ ही गरीब महिलाएं अप्रैल-मई के लिए मिली अग्रिम राशि से अब 30 सितंबर तक अपना सिलेंडर रिफिल करा सकेंगी।

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मियों एवं श्रमिकों को और अगले तीन महीने तक पीएफ अंशदान जमा कराने से मुक्त कर तथा प्रवासी श्रमिकों को किफायती किराए का आवास उपलब्ध कराने की योजना पर भी मुहर लगा कर बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि किफायती किराए पर 7 शहरों में 1.8 लाख एक कमरे का आवास उपलब्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद बिहार के 8.71 करोड़ गरीबों के अगले पांच महीने तक प्रति महीने पांच किलोग्राम की दर से 25 किलो मुफ्त अनाज दिया जा सकेगा, जिस पर 8428 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इसके पहले तीन महीने तक गरीबों को दिए गए पांच-पांच किलोग्राम की दर से 15 किलाेग्राम मुफ्त अनाज पर 5057 करोड़ खर्च किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static