भारत सरकार ने पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया यूरिया तो कैसे लगा रहे तस्करी का आरोपः कृषि मंत्री सुधाकर

9/19/2022 6:07:48 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार में 17 साल से कृषि विभाग बीजेपी के पास रहा है। बीजेपी ने कृषि मंत्रालय को बर्बाद कर दिया है।

बिहार में सही कार्य नहीं कर रही उर्वरक कंपनियां
कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में रोपनी का उपयुक्त समय जुलाई और अगस्त होता है। लेकिन भारत सरकार ने यूरिया पर्याप्त मात्रा में दिया ही नहीं तो कैसे तस्करी का आरोप लगा रहे हैं। उर्वरक कंपनियां भारत सरकार की कंपनी है। बिहार में उर्वरक कंपनियां सही कार्य नहीं कर रही हैं। उर्वरक कंपनियों ने कीमत से अधिक मूल्य पर बुड़बक को भेजा, यह बात सामने आई।

गड़बड़ी करने वालों पर हुई कार्रवाई
सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों को उर्वरक सही से मिले इसलिए उर्वरक विक्रेताओं और लाइसेंस के लिए नियमों में बदलाव किया जा रहा है। मंत्रिमंडल में आने के बाद मैंने गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। कृषि अधिकारियों में तब्दीली करना चाहता हूं और तब्दीली होगी तो और बेहतर कार्य होगा। चौथा कृषि रोड मैप बिहार के लिए नहीं, देश के लिए रोल मॉडल होगा। किसानों को बेहतर खेती करने के लिए बेहतर नीति के माध्यम से काम करना होगा।

बिहार में कृषि मंडी शुरू करने के लिए लिखा पत्र
कृषि मंत्री सुधाकर ने आगे कहा कि कृषि मंडी को हम फिर से वापस लाएंगे। दो कृषि रोडमैप सही से नहीं काम किया है इसलिए खाद्यान्न का उत्पादन बिहार में कम हुआ है। बिहार सरकार के कृषि विभाग में अब विशेषज्ञों का सलाह लेकर काम होगा। बिहार में सिर्फ अधिकारियों पर जो निर्भरता थी उसे कम किया गया है। बिहार में कृषि मंडी शुरू किया जाए इसलिए मैंने विभागीय पत्र भी लिख दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static