काम के लिए घर से निकला था सुधा डेयरी का कर्मचारी, रास्ते में बदमाशों ने मार दी गोली; मची चीख-पुकार
Sunday, Jul 20, 2025-01:47 PM (IST)

Supaul Crime News: बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सुधा डेयरी के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद के सुकमारपुर टोला के वार्ड संख्या 3 निवासी और सुधा डेयरी का कर्मचारी मनीष कुमार किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। इस दौरान डिग्री कॉलेज के समीप अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।