अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी मिलेगी घर बैठे निबंधन की सुविधा: सम्राट चौधरी

Sunday, Jul 12, 2026-03:35 PM (IST)

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राज्य में 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए घर बैठे संपत्ति निबंधन की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौधरी ने जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम) के तहत चार महत्वपूर्ण सेवाओं- होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन एवं जी.आई.एस तकनीक से स्थल निरीक्षण का शुभारंभ किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए होम रजिट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के पहले डिजिटल निबंधन की सेवा प्राप्त करने वाले 83 वर्षीय अवधेश कुमार के निबंधन प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से होम रजिट्रेशन की सुविधा बिहार के लाखों बुजुर्गों को उनके घर पर उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार डिजिटल शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम) की सुविधा 80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को उपलब्ध करायी जानी थी, जिसमें अब उम्र सीमा घटाई गई है। अब पेपरलेस निबंधन प्रणाली की सुविधा 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी घर बैठे उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों के ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाना तथा सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static