कांग्रेसमय हुए पप्पू यादव, कहा- कांग्रेस मेरी नस-नस में, सोनिया गांधी मेरी मां जैसी

10/27/2021 12:07:11 PM

 

पटनाः जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कांग्रेसमय हो गए हैं। वह अब कांग्रेस की तरफ जाने की पुरजोर कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही डगमगा रही अपनी राजनीतिक नैया को वह कांग्रेस ते सहारे पार लगाना चाह रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को वह दरभंगा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के मंच पर नजर आए। यहां वह उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अतिरेक कुमार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। कांग्रेस के मंच पर जगह मिलने के बाद पप्पू यादव इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने कह दिया कि कांग्रेस उनकी नस-नस में है। पप्पू यादव नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उनके खून में कांग्रेस है।

वहीं सोनिया गांधी को अपनी मां की तरह बताते हुए पप्पू यादव बोले कि सोनिया गांधी ने हमेशा लालू यादव का साथ दिया, ऐसे रिश्ते होने के बावजूद लालू प्रसाद सोनिया गांधी के नहीं हुए तो उनसे किसी और बात की उम्मीद नहीं की जा सकती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static