बहादुर सैनिकों के कल्याण के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान: मुख्यमंत्री

12/7/2021 1:24:33 PM

 

पटनाः आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग में मुलाकात की। साथ ही उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनिवॉलेंट फंड में अंशदान किया। देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं। वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आए बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनिवॉलेंट फंड में अंशदान किए जाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।
PunjabKesari
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव गृह जितेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवानिवृत कर्नल दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static