हम यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, सभी जिलों में स्थापित करेंगे फूलन देवी की प्रतिमाएंः सहनी

7/27/2021 11:03:24 AM

 

 

पटनाः बिहार के मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि भारत हमारा देश है। किसी भी राज्य का दौरा करना हमारा अधिकार है। हमारे नेताओं को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण था। हम उत्तर प्रदेश की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सभी 75 जिलों में फूलन देवी की प्रतिमाएं स्थापित करेंगे।

वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि यूपी में 'मल्लाह के बेटे' (मुकेश साहनी) का खौफ देखने को मिला। 5,000 पुलिस कर्मियों के साथ, वाराणसी को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। हमारे नेताओं की नजरबंदी विकासशील इंसान पार्टी की ताकत और डर को दर्शाती है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोकने के एक दिन बाद सोमवार को वीआईपी अध्यक्ष बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले राजग की बैठक से नदारद रहे। यह राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार को दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static