सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ विकास पर हमेशा से दिया जोर, बजट सत्र में बोले राज्यपाल

Monday, Feb 27, 2023-04:09 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विधि व्यवस्था संधारण और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए कहा कि इस सरकार ने सुशासन और न्याय के साथ विकास पर हमेशा से जोर दिया है।

आर्लेकर ने बिहार विधानमंडल के सोमवार से शुरू बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी आयामों पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए पुलिस तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित सीधी नियुक्ति के लिए 75 हजार 543 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है।

वहीं राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने गांधी मैदान पटना में एक वृहद समारोह का आयोजन कर 10 हजार 459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को एक साथ नियुक्ति पत्र वितरित वितरित किया है। इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस सेवा संवर्ग के अंतर्गत बिहार पुलिस उपाधीक्षक के 91 पदों पर भी वर्ष 2022 में नियुक्ति कर ली गई है और पुलिस उपाधीक्षक तथा उससे वरीय स्तर के कुल 181 नए पदों का सृजन भी किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static