उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को आगे लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरतः CM नीतीश

12/11/2021 10:15:16 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को आगे लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर पहुंच कर बख्तियारपुर प्रखंड के अंत र्गत विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया और उनके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान कहा कि राज्य में इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियों के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित की गई हैं। सरकारी चाहती हैं कि लड़कियां भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आएं, खूब पढ़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां के बालिका छात्रावासों में बेडों की संख्या और बढ़ाएं। एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होने के कारण यहां पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या और बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माणाधीन कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने नीतीश कुमार को बताया कि इसका सिविल कार्य 31 मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static