तेज रफ्तार कार ने 5 नाबालिग लड़कों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

9/27/2022 5:04:06 PM

छपराः बिहार के छपरा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां पर दुर्गा पंडाल को सजा रहें 5 नाबालिग लड़कों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।हादसे के बाद  2 नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं लड़कों की मौत के बाद गांव वालों ने सड़क जाम कर दी।

दुर्गा पूजा का पंडाल सजा रहे थे लड़के
जानकारी के मुताबिक, घटना छपरा जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथावलिया जलालपुर की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम गांव के लड़के दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सजा रहें थे। इसी बीच सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर आ रही मारुति स्विफ्ट कार ने काम कर रहें पांचों नाबालिगों को रौंदते हुए सड़क किनारे ले गई और वहां जाकर कार पलट गई। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां पर 2 की मौत हो गई, जबकि 3 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
वहीं मृतकों की पहचान सोहित कुमार 11 वर्षीय, नागेंद्र राय और कृष कुमार 8 वर्षीय और घायलों की पहचान रोहित कुमार 13 वर्षीय और विक्की कुमार 12 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। घंटों तक मुख्य मार्ग में यातायात ठप हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया।

कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिवार को दे दिया। साथ ही कार चालक को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static