Durga Pooja 2025: Patna में दुर्गा पूजा के बाद इको- फ्रेंडली विसर्जन की तैयारी, 10 कृत्रिम तालाब बनेंगे; उल्लंघना करने पर लगेगा जुर्माना

Saturday, Sep 13, 2025-11:47 AM (IST)

Durga Pooja 2025: आगामी दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा के अवसर पर शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पटना नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। त्योहार के दौरान एक तरफ जहां शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा वहीं दूसरी तरफ गंगा को स्वच्छ रखने के लिये भी पर्याप्त इंतजाम किये जा रहे है। इसके तहत मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन के लिये शहर के विभिन्न घाटों पर कुल 10 कृत्रिम तालाब बनाए जाएगे। 

पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि, 'त्योहार की खुशियों को पर्यावरणीय दायित्व के साथ मनाना है। जिसके लिये पूर्व से ही निगम तत्पर है। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिक इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंगे और एक स्वच्छ एवं हरित पटना के निर्माण में सहभागी बनेंगे।' निगम का लक्ष्य नदी में प्रदूषण को रोकना और त्योहारों के दौरान भी शहर को साफ-सुथरा रखना है।       

निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त कहीं भी विसर्जन करने पर लगेगा जुर्माना

 पटना नगर निगम द्वारा समस्त नागरिकों एवं पूजा समितियों से को जागरूक किया जायेगा कि वे मूर्ति विसर्जन और पूजन सामग्री का विसर्जन केवल इन्हीं निर्धारित कृत्रिम तालाबों में करें। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त कहीं भी विसर्जन करने पर कड़ी कानूनी कारर्वाई एवं जुर्माना लगाया जाएगा। इस अभियान को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की विशेष जागरूकता टीमें भी इन घाटों पर तैनात रहेंगी। यह टीमें लोगों को प्लास्टिक रैपर, पॉलीथिन और अन्य अजैव नष्ट होने वाली सामग्री के उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static