चुनाव में मां को मुखिया बनाने के लिए अमेरिका से मुंगेर पहुंचा बेटा, बोला- एक वोट से होता है जीत-हार का फैसला

11/24/2021 5:58:43 PM

 

मुंगेरः बिहार पंचायत चुनाव का आज आठवें चरण का मतदान शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस चरण में 36 जिलों के 55 प्रखंडों की 822 पंचायतों में वोटिंग हुई। वहीं मुंगेर में मां को वोट देने के लिए अमेरिका से बेटा घर आया। उसने कहा कि मां को मुखिया बनाने के लिए बाहर से आया हूं।

दरअसल, मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के 11 पंचायतों में वोटिंग हुई। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी सुधीर यादव की पत्नी बीणा यादव मुखिया पद की प्रत्याशी हैं। मां को चुनाव जीताने के लिए उनका बेटा विकास अमेरिका के टेक्सास शहर से मुंगेर स्थित अपने घर पर पहुंचा। वहीं वोट देने के बाद विकास ने कहा कि एक वोट से जीत-हार का फैसला हो जाता है इसलिए वह अपनी मां के पक्ष में वोट देने के लिए अमेरिका से मुंगेर आया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बता दें कि विकास अमेरिका में आईटी कंसल्टेंट हैं। विकास के साथ उनका भाई विवेक भी दिल्ली से बरियारपुर मां के पक्ष में वोट देने के लिए आया। अपने पिता के साथ दोनों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static