Silver Price Today: चांदी में जबरदस्त उछाल, लगातार टूट रहे पुराने रिकॉर्ड! जानिए अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Tuesday, Dec 23, 2025-10:58 AM (IST)

Chandi Ka Bhav Aaj Ka: बिहार में चांदी की कीमतों ने निवेशकों और सर्राफा बाजार दोनों को चौंका दिया है। दिसंबर की ठंड के बीच चांदी के भाव में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल रही है। 23 दिसंबर 2025 को चांदी ने नए-नए रिकॉर्ड बनाते हुए ₹2 लाख प्रति किलो का स्तर मजबूती से पार कर लिया है।

IBJA से MCX तक, हर जगह रिकॉर्ड लेवल पर चांदी

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत बढ़कर ₹2,07,727 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी ₹10,400 की उछाल के साथ ₹2,14,500 प्रति किलो (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी के वायदा भाव में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई।

बिहार में आज चांदी का भाव क्या है?

Goodreturns के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए हैं।

  • Bihar Silver Price Today (₹ / Kg – लगभग)
  • पटना: ₹2,23,000
  • गया: ₹2,22,800
  • मुजफ्फरपुर: ₹2,22,900
  • भागलपुर: ₹2,22,700

(रेट में स्थानीय टैक्स व मेकिंग चार्ज के कारण हल्का अंतर संभव है)

पिछले दिन भी बना था रिकॉर्ड

बीते कारोबारी सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,14,500 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 3.44% की छलांग के साथ 69.45 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।

MCX पर चांदी का वायदा भाव

  • MCX में मार्च 2026 डिलिवरी वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट
  • ₹6,144 की तेजी
  • भाव पहुंचा ₹2,14,583 प्रति किलो
  • एक हफ्ते में करीब ₹15,588 (8% से ज्यादा) की बढ़त

विदेशी बाजार में कॉमेक्स सिल्वर भी 69.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता दिखा।

क्यों लगातार बढ़ रहे हैं चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई बड़े कारण हैं—

  • अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती
  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
  • बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव
  • सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग
  • इंडस्ट्रियल डिमांड में मजबूती


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static