Silver Price Today Bihar: लंबे उछाल के बाद चांदी हुई सस्ती, जानें आज का नया भाव

Wednesday, Dec 03, 2025-10:36 AM (IST)

Silver Price Today: देशभर में लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों को आज थोड़ा ब्रेक मिला है। 3 दिसंबर 2025 को सिल्वर के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली और मुंबई में चांदी ₹1,87,900 प्रति किलो पर स्थिर है, जबकि दक्षिण भारत के शहरों में यह रेट अभी भी ज्यादा बना हुआ है।

बिहार के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि आज पटना में चांदी का रेट ₹1,87,900 प्रति किलो दर्ज किया गया, जो कल के मुकाबले लगभग ₹200 सस्ता है।

कीमतों में दिखा बड़ा अंतर

चांदी के रेट उत्तर और दक्षिण भारत में काफी अलग-अलग नजर आए।

  • दिल्ली – ₹1,87,900/kg
  • मुंबई – ₹1,87,900/kg
  • पटना – ₹1,87,900/kg
  • भुवनेश्वर – ₹1,87,900/kg
  • चेन्नई – ₹1,95,900/kg
  • हैदराबाद – ₹1,95,900/kg

उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में चांदी लगभग ₹8,000 महंगी है।

 पटना में स्टेबल हुआ सिल्वर मार्केट

बिहार की राजधानी पटना में आज चांदी का रेट ₹1,87,900 प्रति किलोग्राम रहा। राज्य के ज्वेलर्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी के बाद अब दाम में थोड़ी नरमी आई है। शादी–विवाह सीजन में चांदी की खरीद बढ़ने से मांग तो बनी हुई है, लेकिन आज बाजार थोड़ा शांत रहा।

Silver की बढ़ती कीमतों के पीछे क्या है वजह?

चांदी का इस्तेमाल अब सिर्फ गहनों या पूजा की वस्तुओं में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, EV कारें, सोलर पैनल (Solar Panels), मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स और मेडिकल डिवाइसेज़ में भी तेजी से बढ़ रहा है।

Technology Demand बढ़ने के साथ इसका औद्योगिक उपयोग आसमान छू रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में चांदी की कीमतों में निरंतर उछाल देखने को मिला है।

चांदी खरीदने का यह सही समय है?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप Investment Purpose से चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसी मामूली गिरावट एक अच्छा अवसर माना जाता है। हालांकि दाम आने वाले दिनों में फिर ऊपर जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static